(Nana ke Bol): INDIAN FLAG continues to be our inspiration

Celebrating India today… After 65 years of Independence, we salute the vision of our founding leaders. We take inspiration from our national Indian flag and promise to follow the path it shows us… the path to build the India of our dreams.

भारतीय ध्वज 

भारत का है झंडा प्यारा 

रंग बिरंगा न्यारा न्यारा |

सब के मन को भाने वाला 

हर दिल को हरषाने वाला ||

 

इस तिरंगे की शान निराली 

जीवन पथ दर्शाने वाली |

रंगों से लुभाने वाली 

मन में भाव जगाने वाली ||

 

अपने केसरी रंग से यह हमको 

साहस और शक्ति को दर्शाए |

जीवन दीप जगाकर मन में 

कर्मभाव को लेकर आए ||

 

सफ़ेद   रंग मनको उजला कर 

शांति और सत्य भाव मन में उपजाए |

अनेक रंगों से मिलने जैसा 

मेल  भाव हमको सिखलाए ||

 

इसका हरा रंग पौधों से सजित 

धरती को दर्शाए |

निस्वार्थ भाव से सेवा कर

जीवन की ज्योति जगाए ||

 

गगन सा शोभित नील चक्र है

मध्य में इसके |

न्याय और कर्मठता के

दर्शन हों जिससे ||

 

आओ इस झंडे को लेकर 

हम सब मिलकर गाएं |

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

इसके रंगों की शिक्षा से घर घर दीप जलाएं ||

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s