WHO AM I?

 

  1. I am one of the founding fathers of the Republic of India and was the 1st home minister and deputy prime minister of independent India.
  2. I played a key role in creating a united India by integrating more than 500 self-governing princely states. This massive task was achieved without any bloodshed.
  3. I am populary known as the “Iron Man of India”.

I am Sardar Vallabhbahi Jhaverbahi Patel. I was born on 31 October 1875 in Gujarat.

(Nana ke Bol) Valmiki Jayanti

वाल्मीकि जयन्ति पर श्रधान्जली


शरद पूर्णिमा के दिन मिलजुल कर

वाल्मीकि जयन्ति मनाएं हम |

आदि कवि का आदर करके

श्रधा से शीश नवांएं  हम |

डकैत-कर्म से ऊपर उठकर

महर्षि-पद को पाने वाले

‘रामचन्द्र’ के मर्यादित जीवन को

‘रामायण’ रूप में लाने वाले

‘लव कुश’ के गुरु पद से जग में

सुयश को पाने वाले

वाल्मीकि जी के श्री चरणों में

श्रधा-सुमन चढ़ाएं हम |

वाल्मीकि जयन्ति मनाएं हम

वाल्मीकि जयन्ति मनाएं हम|

(Nana ke Bol) Dushera – The Message to Remember

Dushera is not simply an annual ritual or a few days of fun & frolic, but a reminder to destroy our bad feelings and habits,  to follow the right path – even when most difficult. Always!

दशहरे – बदलते रंग ?


दशहरे का त्योहार है आया

“रामलीला” का रंग है छाया

“राम जी ” के आदर्श हैं ऐसे

की हम हर साल इसे मनाते |

बुराई को “रावण-कुम्भकरण” के पुतलों में

हम हर साल हैं जलाते |

परन्तु क्या हम वास्तव में

रामलीला को समझ हैं पाते ?

ऐसा लगता है की हम केवल

रंगमंच पर ही छोड़ हैं आते |

अगर ऐसा न होता तो क्या

बुराइयां हम से दूर न जाती ?

ईर्ष्या, द्वेश, अहंकार आदि

हम से छूट न जाती ?

परन्तु ये तो हमारे इर्द गिर्द ही

 

घूमती नज़र आती हैं

और “रामजी” के आदर्शो को छोड़

हमें सताती हैं |

अगर हमको वास्तव में

दशहरे का त्योहार मानना है

तो हमें सच्चे मन से “प्रण” कर के

“राम जी” के आदर्शों को अपनाना हैं |

 

(Nana ke Bol) Holiday at Nature Farm

 

Hello

I went to the Tree House Resort at Nature Farms for two days during the Dushera holidays. It is near Jaipur. We stayed in the Crested Eagle Nest –  a room on the tree! We had three big tree branches going through the room!

I found many rabbits there.  I had great fun playing with rabbits. They became my friends and ate leaves from my hand.

Nana wrote a poem for me. Enjoy with me.

Parth

जयपुर से ४० मील पहले

एक ऐसा है स्थान

जिसका पहले कभी भी

सुना नहीं था नाम |

प्रकृति के दृष्यों से भरपूर

“नेचर फार्म”

पेड़ों पर घर बना कर

रहने का इन्तज़ाम |

चिड़ियों की चहचहाट

पक्षियों के धाम

तैरती बत्तखों से गूंजे

इसकी हर शाम |

उच्छलते कूदते खरगोश खींचें

सब का ध्यान

पत्ते खिलाते पार्थ की

देखो तुम शान |

खेलों के संग-संग

“नेचर” की पहचान

दशहरे की छुट्टियों में,

बस यही ‘प्रोग्राम’ |

आम के आम और

गुठलियों के दाम ||

(Nana ke Bol) The Foolish Tortoise

कच्छुवे की नादानी 

एक झील के पास दो बगुले 

जब मच्छली खाने जाते 

तो झील के अन्दर के  कच्छुवे से

अपना मन बहलाते |

धीरे-धीरे उन तीनो की

दोस्ती खूब गहराई

कई सालों तक सबने मिलकर

खूब ख़ुशी मनाई |

फिर एक समय ऐसा भी आया

वर्षा हो न पाई

झील का पानी कम होने से

जीवन पर बन आई |

बगुलों ने उड़कर पानी को

दूर जगह पर पाया

और वहीँ जाकर बसने का

अपना मन बनाया |

उनके जाने का सुनकर

कच्छुवे का मन मुरझाया

कच्छुवे को रोता देख के

बगुलों ने उसे सहलाया |

अपने साथ ले जाने का वादा कर

उसका मन बहलाया

फिर जंगल से एक लकड़ी लाकर

जाने का मार्ग दिखाया |

 लकड़ी के दोनो कोनों को पकड़ कर

बगुलों ने अपनी तरकीब सुझाई

कच्छुवे को बीच में पकड़ा कर

उड़ने की राह दिखाई |

 उड़कर जाने से पहले

बगुले बोले कच्छुवे से

लकड़ी की पकड़ ढीली न हो

खूब पकड़ना कसके |

यह प्रण लेकर बगुलों ने

ज़ोर से भरी उड़ान

आकाश में उनके उड़ने का

यह कार्य था बहुत महान |

ऐसे दृष्य को देख के नीचे

लोग हुए हैरान

ज़ोर-ज़ोर से  ताली बजने से

कच्छुवा हुआ परेशान |

एक जगह जब लोगों ने

खूब शोर मचाया

परेशान कच्छुवा अपना प्रण भूला

गुस्से से चिल्लाया |

ऐसा करते ही कच्छुवे का मुह

लकड़ी से था छूटा

“धड़ाम” से गिरा ज़मीन पर वह

उसका सर था फूटा |

कच्छुवे को बगुलों की “सीख”

समझ ना आई,

अपनी नादानी से उसने

अमूल्य जान गंवाई |

जीवन में कुछ पाना है तो,

मनपर काबू रखना सीखो |

पक्के मन से “प्रण” को करके,

उसको निभाना सीखो ||

STORIES: Emperor’s Dream

 

One night, Emperor Akbar had a bad dream. He dreamt that he had lost all  his teeth, except one.

On waking up, he was relieved that it was just a dream, but still he invited all the astrologers in his kingdom to interpret his dream.

There was a big debate on various interpretations of the dream and how it influenced the emperor’s life. They finally came to a common conclusion and shared their interpretation.

“Your Majesty, all your family and relative  will die before you,” they said.

Akbar was very disturbed to hear the prophecy and sent the astrologers away without  any gifts.

Later in the day, Akbar met Birbal and said, “Birbal, I am the most unfortunate person on earth. I will see all my close ones pass away before my own eyes.”

Birbal was silent for a few minutes. He did not like to see Akbar in such a sorrowful state. He said, “Your Majesty, I will like to read your dream differently.”

“Oh! How can you look at it differently?” asked Akbar.

Birbal replied, “Your Majesty, I believe that your will live a longer and a more fulfilled life than any of your relatives.”

Akbar was immediately relieved to hear Birbal’s words. He appreciated Birbal’s positive approach and rewarded him.

We should all remember that we cannot  change many situations, but it is in our hands to  change our approach and response to them.

The exchange between Akbar The Great (Mogul emperor) and Birbal (his minister) have become folk stories in Indian tradition and illustrate day-to-day questions through for wisdom, wit and subtle humour.

(Nana ke Bol) Navratri Sandesh

Navratri marks the start of the festive season –  it brings with it renewed hope, good cheer and the strength to move forward.

नवरात्री-सन्देश

मातृरूप को समर्पण कर के

हर्षित मन में उठे उमंग |

नवरात्री का उत्सव आए

ऋतु परिवर्तन के संग-संग ||


“जौ” की खेती उपजित करके

नव सृजन की शक्ति पाएं हम |

“नव दुर्गा”के रूप से

राक्षसी भाव मिटाएं हम ||


द्वेष भाव हटाकर जग से

प्रेम भाव जगाएं हम |

“गरबा नृत्य” के रूप में जग को

मैत्री भाव सिखाएं हम ||

“नव दुर्गा के नौ रूपों में

दिव्य एकता ढूढें हम |

नवरात्रि के उपवासों में रत हो

कर्म क्षेत्र न भूलें हम |

“ज्ञान दीप” जलाकर मन में

नवजीवन का उत्थान करें |

सात्विक भाव से रहना सीखें

जन-जन का कल्याण करें ||